Bollywood: अभिनेता संजय दत्त की अपकमिंग मूवी आखिरी सवाल, 8 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Bollywood:  अभिनेता संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ अब आठ मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ये फिल्म पहले 15 मई को रिलीज होने वाली थी। इसे निखिल नंदा और धनराज नाथवानी ने प्रस्तुत किया है। इस फिल्म को ‘निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स’ और ‘नीम ट्री एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले निखिल नंदा और संजय दत्त ने बनाई है।Bollywood: 

Read Also: दिल्ली विधानसभा में लोहे के द्वार से जबरन अंदर घुसी SUV, तीन पकड़े गए, वाहन जब्त

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसका निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और इसमें अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा भी शामिल हैं।ये फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल की यात्रा पर आधारित है। जिसकी स्थापना 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। ये संगठन के इतिहास और दर्शन के उन पहलुओं को सामने लाने का वादा करती है, जो अब तक आम लोगों के लिए काफी हद तक अनजान हैं। Bollywood:

Read Also: Stock Market: कच्चे तेल के दाम में नरमी से सेंसेक्स 787 अंक चढ़ा, Nifty 255 अंक मजबूत

वारंग को “देजा वु”, “प्रेम प्रथा धूमशान” और “पिकोलो” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।इस फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। इसके सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं। Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *