Stock Market: कच्चे तेल के दाम में नरमी से सेंसेक्स 787 अंक चढ़ा, Nifty 255 अंक मजबूत

Stock Market: 

Stock Market:  स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त में रहे। बीएसई सेंसेक्स 787 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 23,000 अंक के करीब पहुंच गया। पश्चिम एशिया में युद्धविराम के प्रयासों की रिपोर्ट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार बढ़त में रहा। कारोबारियों के अनुसार, बैंक और आईटी शेयरों में अच्छी लिवाली और रुपये में मजबूती से भी निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। Stock Market: 

Read Also: Delhi News: कपड़ा मंत्रालय नेताजी नगर स्थित नए कार्यालय में हुआ स्थानांतरित, जानिए क्या है वजह?

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंक यानी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 74,106.85 अंक पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान एक समय यह 887.91 अंक चढ़कर 74,207.46 अंक पर पहुंच गया था। बीएसई में सूचीबद्ध शेयरों में से 3,207 लाभ में रहे, जबकि 1,147 में गिरावट दर्ज की गयी। वहीं 190 के भाव अपरिवर्तित रहें। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 255.15 अंक यानी 1.12 प्रतिशत बढ़कर 22,968.25 अंक पर बंद हुआ। Stock Market: 

Read Also: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गरज, तूफान के साथ बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से ट्रेंट में सबसे अधिक 7.89 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहें।उन्होंने कहा कि हालांकि मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका और वैश्विक व्यापार में संभावित बाधाओं की चिंताओं के कारण जोखिम लेने की प्रवृत्ति अभी भी सतर्क बनी हुई है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत टूटकर 108.3 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। Stock Market: 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। हांगकांग और शंघाई अवकाश के कारण बंद रहे।शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण अमेरिकी और घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 9,931.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,208.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।सेंसेक्स गुरुवार को 185.23 अंक बढ़कर 73,319.55 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 33.70 अंक के लाभ के साथ 22,713.10 अंक पर रहा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *