KERLAM: पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन गुरुवार को विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनकर पुतुप्पल्ली विधानसभा क्षेत्र में परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे चांडी ओमन अपनी मां और बहन के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। ये 2023 में ओमन चांडी के निधन के बाद पहला विधानसभा चुनाव है। पुतुप्पल्ली उप-चुनाव जीत चुके चांडी ओमन अब संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF), वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में UDF के इस गढ़ को अपने पास बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।KERLAM
Read Also-BOLLYWOOD: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की नई फिल्म ‘राका’ को सराहा
चांडी ओमन ने भावुक होकर कहा कि ये वो दिन है जब पुतुप्पल्ली और केरल के लोग LDF सरकार के खिलाफ मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मेरे विरोध के एक नहीं, कई कारण हैं। LDF ने विपक्ष और सत्ता में रहते हुए मेरे पिता को 2-3 साल नहीं, बल्कि 9 वर्षों तक प्रताड़ित किया।”उन्होंने ‘सोलर मामले’ का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।KERLAM
उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के पीछे रहे लोगों को LDF का संरक्षण मिला और ये स्थिति आज तक है। चांडी ओमन ने कहा, “ये उसी के खिलाफ विरोध है। इसमें कोई शक नहीं कि इससे केरल और पुतुप्पल्ली दोनों की भावनाएं आहत हुई हैं।”उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अपर्याप्त धनराशि के कारण उनके निर्वाचन क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ। चांडी ओमन ने कहा कि ओमन चांडी द्वारा शुरू की गई कई परियोजनाएं अब भी अधूरी हैं जिनमें एक अस्पताल और पुल शामिल हैं।KERLAM
Read Also-‘धुरंधर’ फिल्म पर अपनी चुप्पी को लेकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब
उन्होंने कहा कि शबरिमला सोना चोरी मामले जैसी घटनाओं ने भी राज्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, “लोगों के पास विरोध के कई कारण हैं और वे मतदान के दौरान इसे व्यक्त करेंगे।”चुनाव प्रचार के दौरान ओमन ने फ्लेक्स बोर्ड या पोस्टर का इस्तेमाल नहीं किया और इसके बजाय साइकिल से अकेले ही मतदाताओं के बीच जाकर संपर्क साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने पांच दशकों से अधिक समय तक पुतुप्पल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।KERLAM
