Karnataka: कर्नाटक में ट्रेकिंग के दौरान केरल की छात्रा लापता, जांच में जुटी NDRF टीम

Karnataka: 

Karnataka:  कर्नाटक के चंद्रद्रोणा पर्वत श्रृंखला में स्थित माणिक्यधारा जलप्रपात की यात्रा के दौरान केरल की कक्षा 10वीं की एक छात्रा लापता हो गई, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि लड़की लगभग 40 रिश्तेदारों के एक समूह का हिस्सा थी, जो पलक्कड़ से आए थे।पुलिस के अनुसार, वे मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे अपने परिवार के साथ जलप्रपात पर थी, तभी लापता हो गई। परिवार ने रात लगभग आठ बजे तक उसकी तलाश की और फिर अधिकारियों को सूचना दी।Karnataka:

Read Also- DELHI HC ने अगस्ता वेस्टलैंड के बिचौलिए जेम्स कि जेल रिहाई वाली मांग की खारिज

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि अभियान रात भर जारी रहा।लड़की का पता लगाने के लिए सुबह साढ़े चार बजे तक थर्मल ड्रोन तैनात किया गया। अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन दल सुबह से ही तलाश अभियान में शामिल हो गए हैं और अभियान अब भी जारी है।Karnataka:

Read Also- KERLAM: पुतुप्पल्ली में मतदान के दौरान चांडी ओमन काले कपड़ों में पहुंचे

कर्नाटक के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर खंड्रे ने नाबालिग लड़की को ढूंढने के लिए वन विभाग को जिला प्रशासन और पुलिस की सहायता करने का निर्देश दिया।मंत्री ने एक बयान जारी कर कहा कि कुमारी श्रीनंदा मंगलवार शाम को उस वक्त लापता हो गई, जब वे चंद्रद्रोणा पहाड़ी पर ट्रेकिंग के लिए आई थी।हालांकि, ट्रेकिंग मार्ग वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। मंत्री ने कहा कि ये क्षेत्र पहाड़ियों, टीलों और घने वनों जैसी वनस्पतियों से युक्त है, इसलिए विभाग की सहायता आवश्यक है।Karnataka:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *