Congress: असम में दर्ज मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत

Congress

Congress: तेलंगाना उच्च न्यायालय ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद असम पुलिस के उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामले में शुक्रवार को एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दे दी।खेड़ा के दायर याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सुजाना कलासिकम ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता को संबंधित अदालत में आवेदन दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाता है। इस अवधि के लिए शर्तों के साथ राहत प्रदान की जाती है।’’Congress: 

Read Also:  Sports News: बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर, आयुष शेट्टी ने क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

खेड़ा के खिलाफ मामला गुवाहाटी अपराध शाखा के पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जिनमें धारा 175 (चुनाव से संबंधित झूठा बयान), धारा 35 (निजी रक्षा का अधिकार) और धारा 318 (धोखाधड़ी) शामिल हैं।कांग्रेस नेता ने पांच अप्रैल को आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास कई पासपोर्ट और विदेशों में संपत्तियां हैं, जिनका खुलासा मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया।’Congress:

Read Also: कुरुक्षेत्र में कल होगा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह, CM नायब सैनी करेंगे शिरकत

इस मामले में पूछताछ के लिए असम पुलिस की एक टीम पहले खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर भी गई थी।वहीं, हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिन दस्तावेजों के आधार पर उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगाए, उनकी सत्यता की जांच नहीं की।मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि खेड़ा हैदराबाद ‘‘भाग गए हैं’’, लेकिन असम पुलिस उन्हें ‘‘पाताल’’ से भी ढूंढ निकालेगी। Congress:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *