झारखण्ड में ED की बड़ी कार्रवाई… Alamgir Alam के र्सनल सेक्रेटरी के घर से मिला नोटों का पहाड़

ED Raid

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ईडी ( ED) ने सोमवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में कई स्थानों पर ताबतोड छापेमारी की।इस दौरान ईडी ( ED) ने भारी संख्या में कैश बरामद किया। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ये कार्यवाही ऐसे समय में कही जब देशभर में लोकसभा चुनाव हो रहे है।रांची में मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से ईडी को 25 करोड़ रुपए मिले हैं।बताया जा रहा है कि ये पैसे मंत्री के पीए संजीव के हैं।

Read also-गृह मंत्री अमित अमित शाह ने आरक्षण पर तोड़ी चुप्पी ! गरमाई सियासत

ईडी ( ED) ने जिन स्थानों पर छापेमारी की उनमें से कुछ राजेनता और अधिकारी शामिल है।बताया जा रहा हैा कि ईडी ने ये कार्यावाही छापेमारी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में की है।ईडी सोमवार को झारखंड के रांची में राज्य के एक मंत्री के करीबियों के कथित तौर पर जुड़े ठिकानों की तलाशी ली। जहां पर ईडी को बड़ी संख्या में नकदी बरामद हुई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो फुटेज में एक कमरे में नोटों की गड्डियां फैली हुई दिखाई दे रही हैं, बताया जा रहा है कि ये ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के ठिकाने से बरामद हुई हैं।ईडी के ( ED) अनुसार  बरामद कैश का पता लगाने के लिए अभी गिनती की जा रही है।

Read also-राम गोपाल यादव ने पीएम मोदी पर की ये टिप्पणी -जानें क्या कुछ कहा ?

प्रर्वर्तन निदेशालय (ED) की टीम जिन श्थानों पर छापेमारी कर रही है।वे सभी वीरेंद्र राम के करीबी रहे हैं।जानकारी के अनुसार रांची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है।ईडी की छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से 25 करोड़ रुपए मिले हैं. यह रकम बढ़ भी सकती है।फिलहाल नोटो की गिनती जारी है।मिली जानकारी के अनुसार नौकर जहांगीर आलम ने ईडी की पूछताछ में बताया है कि यह पैसे मंत्री के पीए संजीव लाल के हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *