Sports News: वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग पर अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान

Sports News: आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की बढ़ती मांग के बीच महान स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि इस फैसले में हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए ।कुंबले ने कहा कि असाधारण प्रतिभा के धनी खिलाड़ी को ज्यादा देर रोक पाना कठिन है लेकिन अपेक्षाओं के अत्यधिक दबाव से इस युवा खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव बनेगा। उन्होंने कहा,‘‘ इसका जवाब खुद खिलाड़ी दे सकता है।’’ अस्सी के दशक में 16 वर्ष की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी असाधारण प्रतिभा से भारतीय टीम में जगह पाई थी।Sports News: 

Read Also: मध्य प्रदेश: उज्जैन में ढाई साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

कुंबले ने कहा कि सूर्यवंशी में अपार प्रतिभा है और उसने अब तक सब कुछ सही किया है। उन्होंने हालांकि कहा कि अभी उसके पास समय है।उन्होंने कहा,‘‘ दस साल बाद भी वह 25 साल का ही होगा।’’ कुंबले ने कहा कि क्रिकेट में सफलता का कोई निश्चित रास्ता नहीं होता और खिलाड़ी अपने कैरियर के विभिन्न चरणों में उभरकर योगदान दे सकते हैं।कुंबले कहा,‘‘ जहां तक वैभव की बात है तो अगले साल या दो साल बाद। लेकिन जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, चयनकर्ताओं की नजर उस पर जरूर होगी।’’Sports News: 

Read Also: Crime News: अयोध्या में पति की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदी महिला…

भारत में 2036 ओलंपिक होने की संभावना पर कुंबले ने कहा कि यह भारतीय खेलों के लिये निर्णायक मोड़ होगा जिससे विभिन्न खेलों में नयी पीढी के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी ।उन्होंने कहा,‘‘ हर खेल में जब तक रोलमॉडल नहीं होंगे, युवा खिलाड़ियों के लिये कठिन होगा। ओलंपिक की मेजबानी से क्रिकेट से इतर भी रोलमॉडल निकलेंगे जो देश के लिये पदक जीत रहे होंगे।’’Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *