Jharkhand: चतरा में छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Jharkhand: झारखंड के चतरा जिले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य को 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार द्वारा हण्टरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read Also:  Sports News: बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर, आयुष शेट्टी ने क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

हण्टरगंज थाने के प्रभारी अधिकारी प्रभात कुमार ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रधानाचार्य को जेल भेज दिया गया है। प्रधानाचार्य पर पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम, एससी/एसटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

Read Also: Congress: असम में दर्ज मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक महिला सदस्य और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में लड़की का बयान दर्ज किया गया।कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की की तबियत खराब होने पर घर वालों ने उसकी मेडिकल जांच करवाई तो उसके गर्भवती होने का पता चला। चतरा की उपायुक्त (डीसी) कीर्तिश्री जी. ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले में तथ्यों की पुष्टि करने के मकसद से अदालत के आदेशानुसार डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *