देहरादून में बादल फटने से तबाही! कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त, कई लोगों के लापता होने की खबर

Uttarakhand: Cloudburst causes devastation in Dehradun! Many houses and shops damaged, many people reported missing

Uttarakhand: उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार 15 सितंबर की रात को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। सैलाब की वजह से कई घर टूट गए, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण सॉन्ग नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे अचानक बाढ़ आ गई।  Uttarakhand

Read Also: शतरंज में एक और उपलब्धि, PM मोदी ने वैशाली रमेशबाबू को शतरंज खिताब जीतने पर दी बधाई

पीटीआई वीडियो से एसडीएम सदर हरि गिरि ने कहा, क्लाउडबर्स्ट रात में एक या दो स्थानों पर हुआ। जल स्तर बढ़ रहा है और पानी का प्रवाह अभी बहुत तेज है। साइट पर जाने और पानी के प्रवाह के घटने के बाद ही टीम सर्वेक्षण कर सकेगी। उन्होंने कहा, अब तक कोई मौत नहीं हुई है। पर्यटक होटल में रह रहे थे; हम आपको वेरीफाई करेंगे और अपडेट देंगे देहरादुन के आईटी पार्क में भी कई दफ्तरों में पानी भरा हुआ है। सुबह से लोग वहां फंसे हुए हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा, मैं सुबह 5:30 बजे से यहां फंसे हुए हूं। बहुत सारा पानी है यहां। कल रात से कार अटकी हुई है और पानी में डूबी हुई है। पानी दफ्तरों में भर गया है। इस बीच, अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *