सुरों की मल्लिका आशा भोसले सीने में संक्रमण से अस्पताल में भर्ती, जनाई भोसले ने दिया हेल्थ अपड़ेट

Asha Bhosle: दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी पोती जनाई भोसले ने ये जानकारी दी। 92 वर्षीय गायिका को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूत्रों ने पहले बताया था कि उन्हें हृदयाघात हुआ था और फेफड़ों की समस्या भी थी। जनाई ने इंस्टाग्राम पर भोसले के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की।Asha Bhosle:

Read also- Bhubaneswar: ओडिशा के दुबलागड़ी बीच पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, छुट्टी मनाने पहुंच रहे…

उन्होंने लिखा, “मेरी दादी, आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हम आपसे हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। इलाज जारी है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा, हम आपको जल्द ही अपडेट देंगे।Asha Bhosle:

आठ दशकों के अपने करियर में आशा भोसले बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने रोमांटिक गीतों से लेकर गजलों और जोशीले गानों तक कई यादगार गीत गाए हैं।उनके सबसे लोकप्रिय गानों में ‘अभी ना जाओ छोड़ कर’, ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दिल चीज क्या है’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दुनिया में लोगों को’ और ‘जरा से झूम लूं मैं’ शामिल हैं।Asha Bhosle:

Read also- SPORTS: ओडिशा के स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने फोटो फिनिश में 100 मीटर का जीता खिताब

भोंसले ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी और वैजयंतीमाला जैसी कई प्रमुख अभिनेत्रियों की आवाज रही हैं।2023 में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाने के लिए दुबई में एक विशेष संगीत कार्यक्रम, ‘आशा@90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रदर्शन किया।भोसले महान गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।Asha Bhosle:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *