चेन्नई सुपर किंग्स को IPL में मिली करारी हार, ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया बड़ा बयान

Ruturaj Gaikwad:

Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रविवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से छह रन से मिली हार के लिए अपनी खराब शुरुआत और ग्राउंड में चूक को मुख्य वजह बताया।आईपीएल में सीएसके की ये लगातार दूसरी हार थी।नीतीश राणा की 36 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी और वानिंदु हसरंगा के चार विकेट की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को बरसापारा स्टेडियम में कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की।

Read also-तेलंगाना सुरंग हादसे में फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

183 रनों का पीछा करते हुए सीएसके ने रचिन रवींद्र को जीरो पर खो दिया, जबकि राहुल त्रिपाठी पावर प्ले के बाद आउट हो गए और टीम का स्कोर 176/6 रहा। वे अपना पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से घरेलू मैदान पर हार गए थे। 17 साल में ये पहली बार था।मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, “हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है, लेकिन एक बार जब हम ऐसा करेंगे, तो चीजें अलग होंगी।हमने मिसफील्ड के कारण 8-10 अतिरिक्त रन भी दिए और हमें इसमें सुधार करने की जरूरत है।रुतुराज गायकवाड़ की 63 रनों की पारी ने लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन विकेट गिरने के कारण सीएसके जीत हासिल नहीं कर सका।

Read Also: बस भी करो, हमें सोने दो! घिबली फोटो से परेशान होकर कंपनी के CEO ने लोगों से की अपील

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के बारे में सीएसके के कप्तान ने बताया कि ये पहले से ही तय रणनीति थी।उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में अजिंक्य तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं, जबकि रायुडू बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते रहे हैं। हमने सोचा कि अगर मैं बाद में बल्लेबाजी करूं तो बेहतर होगा, जबकि त्रिपाठी आगे बढ़कर आक्रमण कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा,”ये नीलामी में तय किया गया था और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। वैसे भी मुझे हर मैच में जल्दी बल्लेबाजी करने का मौका मिल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *