MP: किसानों की आय में हो वृद्धि, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों से ड्रैगन फ्रूट और एवोकैडो की खेती करने…

MP:

MP: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मध्य प्रदेश के चार जिलों के लिए एक व्यापक कृषि मसौदा जारी किया। उन्होंने पारंपरिक खेती से हटकर ड्रैगन फ्रूट और एवोकैडो जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को अपनाने का आह्वान किया, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके।चौहान ने यहां आयोजित कृषि उन्नति मेला में सीहोर, रायसेन, विदिशा और देवास जिलों के लिए जिला-स्तरीय योजनाओं का अनावरण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्थापित एकीकृत कृषि मॉडल का निरीक्षण भी किया। MP: 

Read Also- Jammu News: सांबा में बेमौसम बारिश से किसान हुए प्रभावित, बैसाखी से पहले शुरू की गेहूं की कटाई

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”खेती को अधिक लाभदायक बनाने के लिए नई तकनीकों को अपनाना, फसलों का विविधीकरण करना और एकीकृत कृषि प्रणालियों को लागू करना अत्यंत आवश्यक है।’उन्होंने सुझाव दिया कि किसान सामान्य खेती के साथ ही पशुपालन, बागवानी, मधुमक्खी पालन और जैविक खेती को भी अपनाएं।

उन्होंने क्षेत्र में टमाटर, प्याज, लहसुन, भिंडी, शिमला मिर्च और अनार जैसी फसलों की भारी संभावनाओं का भी उल्लेख किया।छोटे किसानों के लिए महंगी मशीनरी की समस्या को देखते हुए उन्होंने पंजाब मॉडल की तर्ज पर पंचायत स्तर पर फार्म मशीन बैंक और हर ब्लॉक में कम से कम पांच ‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। MP: 

Read Also – West Asia conflict: पश्चिम एशिया संघर्ष का ग्रेनाइट उद्योग पर दिखा असर, राजस्थान में 50% खदानें बंद

उन्होंने कहा कि जल्दी खराब होने वाली फसलों के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस और कोल्ड चेन अवसंरचना विकसित की जाएंगी।उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों को ‘मिशन मोड’ में मजबूत करने की बात कही ताकि सामूहिक खेती के जरिए किसानों को बेहतर दाम मिल सकें।चौहान ने यह भी कहा कि भोपाल के पास स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के संस्थानों को कृषि कॉलेजों और कृषि विज्ञान केंद्रों से जोड़ा जाएगा, ताकि वैज्ञानिक सीधे किसानों के साथ मिलकर काम कर सकें। MP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *