Jammu News: सांबा में बेमौसम बारिश से किसान हुए प्रभावित, बैसाखी से पहले शुरू की गेहूं की कटाई

Jammu News:

Jammu News: पके हुए गेहूं की कटाई हो रही है। किसान कटाई के बाद पौधों की बालियों को बांधने में व्यस्त हैं…और सूरज निकल आया है।ये भारत के ग्रामीण जीवन का बेहद साधारण लेकिन आदर्श नजारा है… उनके लिए जो खेती की इस प्रक्रिया से अनजान हैं। हालांकि, किसानी के लिए सब कुछ ठीक नहीं है।Jammu News:

Read Also- West Asia conflict: पश्चिम एशिया संघर्ष का ग्रेनाइट उद्योग पर दिखा असर, राजस्थान में 50% खदानें बंद

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में बेमौसम बारिश ने किसानों और उनकी फसलों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। बारिश से गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है, इस कारण यहां के किसान सामान्य दिनों से पहले ही उनकी कटाई कर रहे हैं।Jammu News:

Read Also- Maharashtra: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर आमिर खान ने कहा- ‘एक युग का हुआ अंत’

ये किसान फसल के शुभ उत्सव बैसाखी का भी इंतजार नहीं कर रहे हैं और सूरज ढलने से पहले खेतों में बची हुई गेहूं की बालियों को समेटने के लिए तेजी से कटाई कर रहे हैं।Jammu News:

मौसम विभाग के मुताबिक इलाके में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण सूबे में 15 अप्रैल तक और अधिक बारिश होने की संभावना है, जिससे पहले से ही फसलों के नुकसान को झेल रहे किसानों की मुसीबत और भी बढ़ सकती है।Jammu News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *