दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस, AQI ‘मध्यम श्रेणी’ में दर्ज

Delhi Weather:

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार यानी आज 13 अप्रैल की सुबह ठंडी हवाएं चलीं और अधिकतर मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी। सफदरजंग स्थित दिल्ली के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम यानी 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें, लोधी रोड पर तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आयानगर में तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम यानी 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रिज केंद्र पर 18.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8:30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में दिल्ली में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

Read Also: Noida Protest: नोएड़ा में चक्का जाम, क्षमिक कर्मचारी लोग क्यों उतर सडकों पर, जानिए बड़ी वजह ?

Delhi Weather- इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 143 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके अलावा, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान के 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *