राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के आपदा मित्र, NDMA-NDRF अधिकारियों से हुआ संवाद

Uttarakhand News, #DisasterManagement , #NDMA, #NDRF , #DisasterResponse, #CommunitySupport ,#EmergencyServices, #NationalPlatform ,#DisasterPreparedness, #Resilience ,#PublicSafety, #CrisisManagement ,#Collaboration,

Uttarakhand News : उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा मित्र कार्यक्रम से जुड़े दो समर्पित स्वयंसेवकों— दलवीर सिंह राणा (जनपद उत्तरकाशी) एवं  सुशील कैंतुरा (जनपद देहरादून)—ने 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत कर्तव्य पथ पर आयोजित रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन (RDC) कार्यक्रम में देशभर से आए अन्य आपदा मित्र स्वयंसेवकों के साथ आरडीसी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।Uttarakhand News 

Read also-​संसद के बजट सत्र की शुरुआत कल से होगी, आज हुई सर्वदलीय बैठक में मुद्दों पर हुआ मंथन

इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श करने का अवसर भी प्राप्त हुआ.जिसमें आपदा प्रबंधन की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों, फील्ड-स्तरीय अनुभवों तथा स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह से पूर्व सभी आपदा मित्र स्वयंसेवकों ने राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कियाUttarakhand News  Uttarakhand News 

Read also- CM धामी ने किया यूसीसी में योगदान देने वाले अधिकारियों और रजिस्ट्रेशन में सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान

जहाँ उन्हें माननीय राष्ट्रपति महोदय से भेंट करने का गौरव प्राप्त हुआ। यह क्षण स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।इसके अतिरिक्त, दोनों आपदा मित्र स्वयंसेवकों को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में उनके अनुकरणीय योगदान, तत्परता एवं निस्वार्थ सेवा भावना के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर आपदा मित्र स्वयंसेवकों की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।Uttarakhand News 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *