बाबा साहेब की जयंती आज, PM मोदी ने किया नमन! देश के शीर्ष नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Ambedkar Jayanti 2026: Babasaheb's Birth Anniversary—PM Pays Tributes!

Ambedkar Jayanti 2026: दिल्ली: डॉ. बी. आर. आंबेडकर जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने बाबा साहब को संसद में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं ने डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी के देश और समाज के लिए किए गए महान कामों को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बाबा साहब डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने भारत के विकास में अहम योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श हमें प्रेरित करते रहेंगे।”कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “बाबा साहब ने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके सपनों को पूरा करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।” लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

Read Also: बंगाल कोयला घोटाला, 10 दिन की ईडी हिरासत में आई-पीएसी के विनेश चंदेल

Ambedkar Jayanti 2026- बता दें, डॉ. बी. आर. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। उनका निधन छह दिसंबर 1956 को हुआ था।इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें लोगों से बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने की अपील की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *