39 साल की हुईं दीपिका पादुकोण, मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

Deepika Padukone Birthday,aishwarya, Deepika Padukone, deepika padukone birthday, Deepika Padukone Debut Film, Deepika Padukone Unknown Facts, Deepika Padukone Networth, Latest News, Hindi News, Mumbai News, Entertainment News, Trending, Viral News,

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रविवार को 39 साल की हो गईं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर काफी शानदार रहा है। दीपिका पादुकोण एक वर्सटाइल एक्ट्रेस हैं, अपने करियर में उन्होंने कई किरदार निभाए हैं। साल 2007 में उन्होंने फिल्म “ओम शांति ओम” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म वो शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी।

Read also –परिवर्तन रैली में AAP पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- “ये कितने बड़े झूठे हैं इसका उदाहरण इनका शीशमहल है”

दीपिका पादुकोण को ओम शांति ओम” में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। दीपिका ने “चेन्नई एक्सप्रेस”, “पीकू”, “पद्मावत”, “बाजीराव मस्तानी”, “तमाशा”, और “ये जवानी है दीवानी” में काम किया। उनकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। यही वजह है कि आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है।

दीपिका के जीवन में एक समय ऐसा भी आया कि जब वो पूरी तरह टूट चुकी थीं। डिप्रेशन की वजह से उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत कुछ फेस किया। लेकिन उन्होंने कभी अपने डिप्रेशन के छिपाया नहीं। बल्कि टीवी पर खुलकर बात की। मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उन्होंने 2015 में “द लिव लव लाफ फाउंडेशन” की स्थापना की। ये फाउंडेशन टेंशन, स्ट्रेस और डिप्रेशन के बारे में जागरूकता फैलने का काम करता है।

Read also –PM मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर की दी सौगात, शाम 5 बजे से होगी यात्रियों के लिए परिचालन की शुरुआत

अवार्ड की बात करें, तो दीपिका पादुकोण को तीन फिल्मफेयर समेत कई अवार्ड मिल चुके हैं। उनका नाम फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में भी रह चुका है। दीपिका हाल ही में फिल्म “कल्कि 2898 एडी” और “सिंघम अगेन” में नजर आईं थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की हिट जोड़ी है। कपल ने नवंबर, 2018 में शादी की थी। शादी के छह साल बाद यानी आठ सितंबर, 2024 को दीपिका और रणवीर प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *