West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

West Bengal:

West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। बीजेपी के नेता ने बताया कि ये संवाद ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मंगलवार शाम 4 बजे बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।’’

Read Also-Crime: केरलम में कार से टक्कर मारने की घटना में 9 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुई चुनावी रैलियों के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति, घुसपैठ और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की और राज्य में मतुआ समुदाय के लिए नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का वादा किया।West Bengal

Read Also-War News: अमेरिका और ईरान बढ़ सकते हैं दूसरे दौर की वार्ता की ओर

प्रधानमंत्री की जनसभाओं का उद्देश्य मध्य और उत्तरी बंगाल में भाजपा के समर्थन को मजबूत करना था। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अप्रैल को उत्तरी बंगाल के कूच बिहार से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभा की 294 सीट के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा जबकि मतगणना 4 मई को होगी।West Bengal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *