Crime: केरलम में हत्या का दोषी, मुंबई में बनकर रह रहा था कबाड़ी

Crime:

Crime: केरलम पुलिस ने करीब एक साल से भगौड़े हत्या के एक दोषी को गिरफ्तार किया है। ये दोषी पिछले साल एक अस्पताल से भागने के बाद मुंबई में कबाड़ी वाला बनकर छिपा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस व्यक्ति की पहचान विनीश (25) के रूप में हुई है, जो केरल के मलाप्पुरम जिले का रहने वाला है। उसे 2021 में पेरिंथलमन्ना थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया था।Crime

Read Also-West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Crime:जेल में बंद रहने के दौरान कथित तौर पर उसकी मानसिक सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, वो पिछले साल पुलिस और अस्पताल प्रशासन, दोनों को चकमा देकर अस्पताल से भागने में कामयाब रहा। भागने के बाद, दोषी ने पकड़े जाने से बचने के लिए कई बार अपनी जगह बदली। वो सबसे पहले ट्रेन पकड़कर केरल से महाराष्ट्र के नागपुर गया और बाद में मुंबई पहुंचा। जांच में पता चला कि मुंबई पहुंचने के बाद, वो किसी की नजर में न आने के लिए एक कबाड़ी वाला बनकर रहने लगा। अधिकारी ने बताया कि विनीश इस भीड़-भाड़ वाले शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर, कूड़ा-कचरा इकट्ठा करके और किसी को शक न होने देकर अपना गुजारा करता था।Crime

Read Also-Canada के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई

Crime: पिछले हफ्ते इस मामले में एक बड़ी सफलता तब मिली, जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक मुखबिर से इस दोषी के बारे में गुप्त सूचना मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए, RPF की टीम ने एक जाल बिछाया और तस्वीरों की मदद से उसकी पहचान की। अधिकारी ने बताया कि जब RPF की टीम उसके पास पहुंची, तो दोषी ने भागने की कोशिश की; लेकिन 10 अप्रैल को दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास RPF की टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद केरल पुलिस को इस गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया गया और बाद में एक टीम मुंबई पहुंची। पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, टीम ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।Crime

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *