गर्मी का तांडव! UP, बिहार, दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में हीटवेव अलर्ट

Weather Update: Heat wave!

Weather Update: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अगले 4-5 दिन लू चलने की चेतावनी है। कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ने के कारण आसमान साफ है और सूरज की तपिश सीधे जमीन पर पड़ रही है। इस वजह से अगले 3 से 6 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में आज 16 अप्रैल 2026 को अधिकतम तापमान 105 डिग्री फारेनहाइट यानी करीब 40.5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच पारा 102 से 103 फारेनहाइट यानी 39 से 39.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। UV इंडेक्स 9 तक पहुंचेगा जो ‘वेरी हाई’ कैटेगरी में है। हवा में नमी सिर्फ 13-14% रह जाएगी, जिससे लू का खतरा बढ़ गया है।

Weather Update

Weather Update- IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यूपी के ज्यादातर शहरों में आसमान साफ और तेज धूप रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगरा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, लखनऊ में 39 डिग्री, कानपुर में 38 डिग्री और प्रयागराज में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। नोएडा में 36 डिग्री रहेगा। आगरा और प्रयागराज में हीटवेव जैसी स्थिति यानी ‘लू’ चलने की आशंका है। ह्यूमिडिटी 60-70% रहने से उमस भी परेशान करेगी। मध्य और दक्षिण भारत के साथ-साथ राजस्थान के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अलर्ट है।

Read Also: Gurugram में रफ्तार का कहर! थार की टक्कर से डिलीवरी एजेंट की मौत, आरोपी फरार

पंजाब-हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 6 डिग्री बढ़ेगा। महाराष्ट्र के अकोला में पहले ही 42 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। बिहार में भी लू का प्रकोप बढ़ेगा। IMD और एक्सपर्ट्स की सलाह है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। इस दौरान सूरज की किरणें सबसे तेज होती हैं। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। बाहर निकलें तो छाता, टोपी और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। UV इंडेक्स बढ़ने से स्किन और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *