Jammu and Kashmir: कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार आधी रात के बाद शुरू किए गए अभियान में सुरक्षा बल के दो जवान भी घायल हो गए हैं।

Read Also: इंदिरा गांधी के बाद अब PM मोदी जाएंगे कुवैत, 43 साल बाद होगा किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात जिले के बेहिबाग इलाके के कद्देर गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

Read Also: Farmer: पंजाब के किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात

अधिकारी ने बताया कि पांच आतंकवादियों के शव बाग में पड़े हैं लेकिन अभी तक उन्हें कब्जे में नहीं लिया गया है। Jammu and Kashmir

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *