सिलेंडर में ब्लास्ट से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 4 की हालत नाजुक

Lucknow Cylinder Blast- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया हैं. आपको बता दे कि ये दिल दहला देने वाला हादसा मंगलवार रात करीब 10:30 बजे को हुई. यहा एक शॉर्ट सार्किट के कारण से एक घर में रखे दो सिलेंडर में विस्फोट हो गया. विस्फोट होने के कारण परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई.जब 4 लोग घायल हैं. वहीं बाकी घायलों का इलाज चल रहा है. मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौजूद है.आग को काबू कर लिया गया हैं.

दरअसल धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार उड़ गई. यह हादसा काकोरी में चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुआ. जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से सभी घायलों को अस्पताल भेजा.परिवार के नौ सदस्यों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनमें से इलाज के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई.

Read also- Jammu Kashmir: राजौरी में भूस्खलन में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, लोगों में आक्रोश का माहौल

मरने वालों की पहचान 50 साल के मुशीर, 45 साल की उनकी पत्नी हुस्न बानो, सात साल की रइया, चार साल की उमा और दो साल की हिना के रूप में हुई।इनके अलावा 17 साल की ईशा, 21 साल का लाकब, 34 साल का अमजद और 18 साल की अनम घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने का कारण शॉर्ट सर्किट होना पाया गया है, जिनमें दो सिलेंडर ब्लास्ट हो गए. फिर देखते ही देखते आग लग गई और हादसा हो गया. आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर बुलाई गई थीं, जहां फायर कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, जिससे आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके, ताकि और चीजें स्पष्ट हो सकें

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *