गर्मी और प्रदूषण की दोहरी मार! पारा 40°C के करीब… AQI ‘खराब’ श्रेणी में बरकरार

Delhi News: Heat and pollution hit hard! Pollution returns... AQI remains in the 'poor' category.

Delhi News: गुरुवार 16 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। लेकिन राहत की बात नहीं है, क्योंकि दिन चढ़ने के साथ गर्मी और प्रदूषण दोनों सताने वाले हैं। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने और हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान जताया है।

बता दें, दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक गुरुवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह के वक्त हल्की ठंडक जरूर महसूस हुई, लेकिन दिन निकलते ही गर्मी अपना असर दिखाएगी।मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर के वक्त तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी होगी। गर्मी के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी बिगड़ गई है।

Read Also: Andhra Pradesh: राघवेंद्र स्वामी के दर्शन को निकले श्रद्धालु, टैंकर से टक्कर… 1 नाबालिग समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत

Delhi News- सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड यानी CPCB के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 223 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। CPCB के मानकों के मुताबिक AQI शून्य से 50 तक ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 तक ‘गंभीर’ माना जाता है। यानी दिल्ली की हवा अभी ‘खराब’ जोन में है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘खराब’ AQI में सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कत हो सकती है। लंबे समय तक बाहर रहने से गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। डॉक्टर की सलाह दी है कि बाहर निकलते वक्त N95 मास्क का इस्तेमाल करें। घर में एयर प्यूरीफायर चलाएं और खूब पानी पिएं। अस्थमा और सांस के मरीज अपनी दवाएं साथ रखें।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *