Andhra Pradesh: राघवेंद्र स्वामी के दर्शन को निकले श्रद्धालु, टैंकर से टक्कर… 1 नाबालिग समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत

Andhra Pradesh: Devotees on their way to visit Raghavendra Swamy temple collided with a tanker... 8 devotees, including a minor, died.

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंत्रालयम में श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए जा रहे 8 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। श्रद्धालुओं की कार की सामने से आ रही लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच पीड़ितों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बता दें, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की जान चली गई। हादसा मंत्रालयम मंडल के पास हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी एक कार की सामने से आ रही लॉरी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। येम्मिगनूर की डीएसपी ने बताया कि मृतक सभी श्रद्धालु कर्नाटक के रहने वाले थे।

ये सभी एक कार में सवार होकर मंत्रालयम स्थित श्री राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के वक्त कार में कुल 10 से 12 लोग सवार थे। मंत्रालयम के पास तेज रफ्तार लॉरी ने कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Read Also: Iran-Israel: इजरायली हमले में चार लेबनानी चिकित्सा कर्मियों की मौत

Andhra Pradesh- स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए कुरनूल सरकारी अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी के मुताबिक लॉरी चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लॉरी को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह लॉरी चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *