हुबली जा रही फ्लाइट बेंगलुरू डायवर्ट! खराब मौसम के चलते 3 घंटे हवा में भटका विमान

Hyderabad: Hubli-bound flight diverted to Bengaluru! Bad weather caused the plane to be stranded for three hours.

Hyderabad: हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू की ओर मोड़ दिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रविवार 19 अप्रैल को विमान के तीन घंटे तक हवा में रहने से यात्री घबरा गए और कुछ यात्री रोने लगे और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे।

सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हैदराबाद से रवाना हुई ये उड़ान शाम करीब साढ़े चार बजे हुबली पहुंचने वाली थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण वहां नहीं उतर सकी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हैदराबाद से हुबली जा रही उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू की ओर मोड़ दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि इस प्रकार मार्ग परिवर्तित करना मानक सुरक्षा प्रक्रिया है।

Read Also: Jammu Kashmir: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत

Hyderabad- अधिकारी के अनुसार, मौसम में सुधार की उम्मीद में विमान हुबली के ऊपर करीब एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद उसे बेंगलुरू भेज दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ये सामान्य प्रक्रिया है। मौसम में सुधार का इंतजार करते हुए विमान कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाते हैं। ये पायलट का फैसला होता है।’’ अधिकारी ने बताया कि विमान बाद में शाम करीब साढ़े छह बजे बेंगलुरू में उतरा और मौसम में सुधार होने के बाद रात करीब 11 बजे उसे फिर हुबली रवाना किया गया।

सूत्रों ने बताया कि विमान में 22 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने क्षेत्र में मौसम के कारण हुई इसी तरह की अन्य बाधाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मुंबई से कोल्हापुर जा रही एक अन्य उड़ान को भी गोवा की ओर मोड़ना पड़ा। अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोई समस्या नहीं है।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *