Jammu Kashmir: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत

Jammu Kashmir: Bus falls into ditch in Udhampur, 15 people killed

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार यानी आज 20 अप्रैल को एक बस के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे से घायलों को बाहर निकाला।इसके तुरंत बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन दल भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों को सुरक्षित निकालने और स्थल को खाली कराने का अभियान तेज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि वाहन के मलबे से कुल 15 शव बरामद किए गए जबकि 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से कई की हालत ‘‘गंभीर’’ बताई जा रही है।

Read Also: Delhi के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Jammu Kashmir- अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना के बाद उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा से बात की और कहा कि गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस के कानोटे गांव में एक घंटे से भी कम समय पहले हुए दुखद सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर मैंने अभी-अभी उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा से बात की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया है। काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।” सिंह ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन और बचाव अभियान में शामिल भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *