आबकारी नीति मामला! केजरीवाल की ‘रेक्यूजल’ याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आज

Delhi News: Excise policy case! High Court to decide today on Kejriwal's 'recusal' petition

Delhi News: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से जुड़े आबकारी नीति मामले में आज बड़ा दिन है। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा आज दोपहर साढ़े चार बजे केजरीवाल की उस अहम याचिका पर फैसला सुनाएंगी, जिसमें उन्होंने जज से इस केस की सुनवाई से खुद को अलग करने का अनुरोध किया था।

बता दें, दिल्ली के कथित शराब घोटाले यानी आबकारी नीति मामले में आज कोर्ट से एक बड़ा फैसला आ सकता है। दिल्ली हाईकोर्ट की जज स्वर्ण कांता शर्मा आज शाम 4:30 बजे अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों की याचिका पर अपना आदेश सुनाएंगी।

क्या है पूरा मामला

1. किस बात पर आना है फैसला- अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इसमें उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से अनुरोध किया था कि वो आबकारी नीति से जुड़े मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लें। यानी ‘रेक्यूज’ कर लें। आज इसी याचिका पर कोर्ट का फैसला आना है।

2. सुनवाई का समय बदला- पहले ये आदेश दोपहर ढाई बजे सुनाया जाना था। लेकिन जस्टिस शर्मा ने केजरीवाल की तरफ से दायर अतिरिक्त दलीलों को रिकॉर्ड पर लिया। कोर्ट में उन्होंने कहा कि वो केजरीवाल के जवाब को लिखित शिकायत के रूप में स्वीकार करते हुए “विशेष रियायत” दे रही हैं। इसी वजह से फैसले का समय बदलकर शाम साढ़े चार बजे कर दिया गया। Delhi News

Read Also: N. Chandrababu Naidu को जन्मदिन की बधाई! PM मोदी, राज्यपाल और जगन रेड्डी ने दी शुभकामनाएं

3. क्यों अहम है ये फैसला- अगर कोर्ट केजरीवाल की मांग मान लेती है तो ये केस जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच से हटकर किसी दूसरी बेंच में चला जाएगा। अगर याचिका खारिज होती है तो सुनवाई मौजूदा बेंच में ही जारी रहेगी। इसलिए AAP और केजरीवाल के लिए ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

4. क्या है आबकारी नीति मामला- ये मामला दिल्ली सरकार की साल 2021-22 की शराब नीति से जुड़ा है। CBI और ED का आरोप है कि इस नीति में घोटाला हुआ और शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए नियम बदले गए। इसी मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *