Karnataka: विश्व हिंदू परिषद के संगठन महासचिव मिलिंद परांडे का लव जिहाद पर बयान

Karnataka:

Karnataka: विश्व हिंदू परिषद (VHP) देश भर के कॉरपोरेट और औद्योगिक निकायों से संपर्क करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कार्यस्थलों पर हिंदू महिलाओं को ‘‘निशाना न बनाया जाए या उनका उत्पीड़न न किया जाए’’। संगठन के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को ये जानकारी दी। VHP के संगठन महासचिव मिलिंद परांडे ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि हिंदू संगठन विभिन्न उद्योगों के राष्ट्रीय संगठनों से मुलाकात करेगा और कार्यस्थलों पर ‘‘लव जिहाद’’ और जबरन धर्मांतरण की कथित घटनाओं पर चिंता व्यक्त करेगा।Karnataka

Read Also-Chandigarh: सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले कंटेंट को लेकर शिक्षाविद मधु किश्वर पर केस दर्ज

दक्षिणपंथी समूहों द्वारा ‘‘लव जिहाद’’ शब्द का उपयोग मुस्लिम पुरुषों के हिंदू महिलाओं को रिश्तों और शादी के जाल में फंसाकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने की साजिश रचने के आरोप के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘VHP देशभर में विभिन्न उद्योगों के राष्ट्रीय संगठनों से क्रमबद्ध तरीके से मुलाकात करेगा।

हम ये सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कार्यस्थल पर न केवल आईटी उद्योग में बल्कि सभी उद्योगों में हिंदू महिलाओं को निशाना न बनाया जाए या उनका उत्पीड़न न किया जाए।’’परांडे ने कार्यस्थलों पर हिंदू महिलाओं को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने पर चिंता जताते हुए कहा, ‘‘हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है और वह संकट का सामना कर रहा है। ऐसी प्रवृत्तियां किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।’’उन्होंने मुस्लिम समुदाय से आत्मचिंतन करने का भी आग्रह किया।Karnataka

Read Also-Business: जापान ने घातक हथियारों के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने की दी मंजूरी

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे समुदाय को इस बात पर विचार करना चाहिए कि युवा पीढ़ी को किस प्रकार के मूल्य सिखाए जा रहे हैं। इस तरह की प्रवृत्तियां किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।’’परांडे ने कहा कि इस तरह की बढ़ती घटनाओं से पूरा मुस्लिम समुदाय संदेह के घेरे में आ सकता है। वीएचपी के नेता की यह टिप्पणियां सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक इकाई में कथित उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के मामलों के मद्देनजर आई हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की उनकी मौजूदा यात्रा संगठन के विस्तार के उद्देश्य से किए जा रहे राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक दौरे का हिस्सा है।Karnataka

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *