अनुराग सिंह ठाकुर ने चेंबूर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए फ्री डिश के सवाल पर दिया बड़ा बयान

Breaking news in hindi, अनुराग सिंह ठाकुर ने चेंबूर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ...

प्रदीप कुमार – केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज फ्री डिश को लेकर बड़ा बयान दिया है चेंबूर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अगर आपके टीवी के अंदर एक इनबिल्ट सेटेलाइट ट्यूनर लग जाए तो अलग से सेटअप बॉक्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक्सपेंशन ऑफ़ फ्री डिश के सवाल पर केंद्रीय सुचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कोरोना काल के दौरान रिकॉर्ड समय में कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक के लिए चैनल शुरू कराये है।                                  Breaking news in hindi,

देश के ग्रामीण, गरीब छात्र-छात्राएं को इससे शिक्षा मिली है। आज लगभग 55 चैनल हैं। राज्य अलग से अपने चैनल शुरू कर रहे हैं। आज न्यूज़ चैनल के अलावा भी फ्री डिश पर जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का जबरदस्त एक्सपेंशन हुआ है। इससे चैनलों को भी एक साथ करोड़ों लोगों से जुड़ने का मौका मिलता है। इस मौके पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा डीडी फ्री डिश पर होने वाले संभावित फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि, “मैंने अपने डिपार्टमेंट से एक शुरुआत की है।

Read also:- संसद के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन अडानी मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा

अगर आपके टीवी के अंदर एक इनबिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर लग जाए तो अलग से सेट टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं पड़ेगी, फिर आप डायरेक्ट रिमोट से 200 से ज्यादा चैनल देख पाएंगे। हालांकि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने आगे साफ़ किया है कि ये फैसला अभी प्रक्रियाधीन है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Breaking news in hindi,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *