Crime News: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Crime News:  

Crime News:  दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी की उसके आवास पर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। Crime News:

Read Also: CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, प्रेस वार्ता कर दी अहम फैसलों की जानकारी

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।उन्होंने बताया कि घटना के वक्त 21 वर्षीय युवती घर में अकेली थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को घर में पहले काम करने वाले सहायक पर शक है जिसे एक महीने पहले काम से निकाल दिया गया था।Crime News:

Read Also: दिल्ली: ABVP ने DU में ‘छात्र अधिकार मार्च’ निकाला, 12-सूत्रीय मांगों के चार्टर पर दिया ज़ोर

बताया जाता है कि वह फरार है। इस बाबत एक मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कई टीमों का गठन किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है। Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *