भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और कहा कि भारत आतंकवाद तथा उसे पनाह देने वालों को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा। Amit Shah

गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर साझा किए एक संदेश में कहा, ‘‘आज के दिन, हम पिछले साल हुए भयानक पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले उन बेकसूर लोगों को पूरी गंभीरता और सम्मान के साथ याद करते हैं। अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में कायम है। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे हराना होगा। भारत आतंकवाद और उसे शरण देने वालों को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा।’’ Amit Shah

Read Also: Crime News: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले वर्ष आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी थी। इनमें से अधिकतर देशभर से आए पर्यटक थे। Amit Shah

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से जवाबी सैन्य कार्रवाई की थी, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी तथा सैन्य ढांचे को नष्ट कर दिया था। Amit Shah

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *