IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जुर्माना

IPL 2026:

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 % जुर्माना लगाया गया है। IPL ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस 30 वर्षीय खिलाड़ी के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।बयान के अनुसार, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।’’IPL 2026

Read Also-Politics: राहुल गांधी के मानहानि मामले में MP-MLA अदालत में धारा 311 पर बहस हुई पूरी

बर्गर को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो मैच में किसी अन्य खिलाड़ी से अपमानजनक आक्रामक अंदाज वाली भाषा का उपयोग, प्रतिक्रिया या इशारा करने से संबंधित है। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपराध स्वीकार कर लिया। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है। रॉयल्स ने इस मैच में 40 रन से जीत दर्ज की थी।IPL 2026

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *