ECI: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने दिया नया नोटिस, जानिए क्या है वजह?

ECI:

ECI: विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के संदर्भ में शुक्रवार को राज्यसभा को नया नोटिस सौंपा।कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने बताया कि संसद के उच्च सदन के 73 सदस्यों के हस्ताक्षर वाला ये नोटिस राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी को दिया गया है।ECI: 

Read Also-Bangladesh: BCB ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए मुस्तफिजुर के NOC को वापस लिया

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राज्यसभा के 73 विपक्षी सदस्यों ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कुमार को 15 मार्च, 2026 को और उसके बाद किए गए कृत्यों और चूक के आधार पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 (5) के साथ पठित अनुच्छेद 124 (4), धारा 11 (2) और मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 और न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत पद से हटाने की प्रार्थना करते हुए प्रस्ताव का नोटिस राज्यसभा महासचिव को सौंपा है।’’ECI: 

Read Also- Crime: SC ने उत्तर प्रदेश के DGP को गाजियाबाद में नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या की जांच के लिए SIT गठित करने का दिया निर्देश

उन्होंने कहा कि सीईसी के खिलाफ अब नौ विशिष्ट आरोप हैं जिन्हें काफी विस्तार से दस्तावेजीकृत किया गया है और इन्हें आसानी से नकारा या खारिज नहीं किया जा सकता।रमेश ने दावा किया, ‘‘सीईसी संविधान पर हमला जारी रखे हुए हैं। ये अत्यंत अपमानजनक है कि वे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आदेशों का पालन करने के लिए पद पर बने हुए हैं।’इससे पहले लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 विपक्षी सदस्यों ने बीते 12 मार्च को दोनों सदनों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नोटिस सौंपा था। हालांकि राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने छह अप्रैल को इसे अस्वीकार कर दिया था।ECI:

विपक्षी सांसदों ने अपने पहले के नोटिस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘‘कार्यपालिका के इशारे पर काम करने’’ का आरोप लगाया था।इसके अलावा, उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को ‘‘बड़े पैमाने पर मताधिकार से वंचित करने’’ का भी आरोप लगाया था।ECI:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *