Shimla: हिमाचल दौरे पर रहेगी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, शिमला में कड़ी सुरक्षा

Shimla:

Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगी। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में रहेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए 27 अप्रैल से एक मई, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी।Shimla

Read Also- Bengal Elections: भाटपारा सीट पर TMC- बीजेपी में सीधी टक्कर, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

वह 28 अप्रैल को शिमला स्थित लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी।बयान में कहा गया है कि 29 अप्रैल को वह अटल सुरंग का दौरा करेंगी। मुर्मू 30 अप्रैल को पालमपुर में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।Shimla

Read Also-Religion: धीरेंद्र शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपनी टिप्पणियों के लिए मांगी माफ़ी

उसी दिन, वह राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में ‘जलपान’ की मेजबानी करेंगी।“राष्ट्रपति एक मई को दिल्ली रवाना होने से पहले शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा करेंगी। Shimla

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *