News Desk: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नमो घाट पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के ‘एयर शो’ में आस्था और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखा। वायुसेना के कार्यक्रम ‘विंग्स ओवर गंगा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना की टोपी पहने और काला चश्मा लगाए नजर आए। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।UP:
Read Also- Bollywood: मशहूर सिंगर Shilpa Rao का लाइव शो के बीच माइक हुआ बंद! सिंगर ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर
वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि एयर शो के दौरान तीन किरण विमानों ने अंग्रेजी के अक्षर ‘वी’ के आकार में उड़ान भरते हुए आसमान में तिरंगे के रंगों की छटा बिखेरी। वहीं, ‘ओंकार’ की आकृति बनाते हुए एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर उड़ान भरी।प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के इस ‘एयर शो’ के तीसरे और अंतिम दिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नमो घाट पहुंचे। उनके आगमन पर काशीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि हवाई प्रदर्शन में सुखोई-30 एमकेआई और स्वदेशी तेजस जैसे विमानों ने हिस्सा लिया। सूर्य किरण हवाई करतब दल ने आसमान में सटीक आकृतियां बनाकर और समन्वित उड़ान का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया जबकि सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन दल ने अपने हवाई करतबों से लोगों का मन मोह लिया।UP:
अधिकारियों के अनुसार, एक घंटे से अधिक समय तक चले इस ‘एयर शो’ के दौरान जब वायु योद्धाओं ने विमानों की वापसी उड़ान के जरिए आसमान में राष्ट्रीय ध्वज की आकृति बनाई, तो दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। इस दौरान समारोह स्थल पर ‘वंदे मातरम’ के स्वर गूंज उठे।UP:
राफेल, सुखोई, मिराज-2000, तेजस, मिग-29 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टर ने भारतीय वायुसेना की अभियानगत क्षमता का प्रदर्शन किया।प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में वाराणसी के लोगों ने आध्यात्मिकता, भक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखा।भारतीय वायुसेना के शानदार एयर शो के दौरान वाराणसी के आसमान में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। गंगा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत घाटों की शांत पृष्ठभूमि के बीच सैन्य विमानों की गर्जना ने पूरे वातावरण को राष्ट्रीय गौरव और उत्साह से भर दिया।UP:
दर्शक मंत्रमुग्ध होकर वायुसेना के जवानों के शानदार हवाई करतब देखते रहे। इन करतबों के जरिए वायु योद्धाओं ने अपने कौशल और साहस का परिचय दिया।अधिकारियों ने कहा कि काशी के लोगों के लिए यह महज हवाई प्रदर्शन नहीं था, बल्कि भारतीय वायुसेना की वीरता देखने और देश की सैन्य शक्ति को करीब से महसूस करने का अवसर था।एयर शो’ में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में अरविंद लिमिटेड की नयी परिधान विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया। UP:
