Bengal Elections: चुनाव में मिठाइयों पर चढ़ा चुनावी रंग, राजनीतिक दलों के प्रतीक चिन्ह वाली मिठाई की बढ़ी मांग

Bengal Elections:  

Bengal Elections: चुनावी मौसम में मिठाईयों का तड़का – ये अजीबोगरीब संगम देखने को मिल रहा है, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की एक मिठाई की दुकान में। यहां मिठाईयों पर खूबसूरती से चुनाव चिन्ह बने हुए हैं।मशहूर बलराम मुल्लिक और राधारमन मुल्लिक दुकानों में, चुनावी माहौल ने अनोखे विचार को जन्म दिया – मिठाईयों पर वामपंथी, कांग्रेस, बीजेपी और टीएमसी जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों के चिन्हों से प्रेरित संदेश देना।Bengal Elections:  

Read Also- west bengal election: दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, सुरक्षा सख्त, 142 सीटों पर 29 अप्रैल को होनी है वोटिंग

दुकान मालिक इसे रचनात्मकता और परंपरा बताती हैं। उनका कहना है कि ये राजनीति नहीं है। उनका मकसद सुनिश्चित करना है कि हर मिठाई में वही चिर परिचित स्वाद हो, बेशक चुनाव निशान कुछ भी हों।अमूमन चुनाव का मौसम जोरदार प्रचार और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से भरा होता है, वहीं इस मिठाई की दुकान ने चुनावी माहौल में मिठास का मजेदार तड़का लगा दिया है।Bengal Elections:  

Read Also-Congress नेता खेड़ा ने गुवाहाटी HC में अग्रिम जमानत खारिज होने के खिलाफ SC का रुख किया

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा योजना की घोषणा की, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि मतदान में बाधा डालने या मतदाताओं को रोकने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।Bengal Elections:  

चुनाव आयोग ने सुरक्षा कर्मियों को निर्वाचन क्षेत्रवार तैनाती करने और भीतरी गलियों और संवेदनशील इलाकों में क्षेत्र नियंत्रण अभ्यास तेज करने का निर्देश दिया ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।कोलकाता के अंतर्गत आने वाले तीन चुनाव जिलों के चुनाव अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय बलों के कमांडरों की उपस्थिति में हुई एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक में, चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को मतदान करने वाले 142 निर्वाचन क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा की।Bengal Elections: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *