Punjab: पटियाला के पास विस्फोट होने से रेल पटरी हुई क्षतिग्रस्त

Punjab:

Punjab: पंजाब के पटियाला में Punjab सोमवार रात शंभू-अंबाला रेल पटरी के पास कम तीव्रता का विस्फोट हुआ, जिससे पटरी को नुकसान पहुंचा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल शंभू-अंबाला रेल पटरी के पास से एक अज्ञात शव भी मिला है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसका संबंध सोमवार देर रात हुए विस्फोट से है या नहीं। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि विस्फोट से रेल पटरियों को भी कुछ नुकसान पहुंचा है।Punjab

Read Also-International: ट्रंप ने ABC से जिमी किमेल को नौकरी से निकालने की मांग की

यह घटना रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए निर्धारित पटरियों के पास हुई। विस्फोट की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मृतक की मौत विस्फोट के कारण हुई है, तो उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है।’’शर्मा ने बताया कि नमूने लेने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर बुलाया गया है।Punjab

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *