Festival: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर देश के कई हिस्सों में पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

Festival:

Festival: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को देशभर में लाखों श्रद्धालुओं ने नदी के घाटों पर पवित्र स्नान कर पूजा पाठ और दान-पुण्य किया। बुद्ध पूर्णिमा हिंदू कलेंडर के वैशाख महीने में मनाई जाती है और इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। कुछ श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पवित्र डुबकी लगाने आए हुए थे। हरिद्वार में भी हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं का ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के लिए सुबह से ही श्रध्दालुओं का तांता लगा था।Festival

Read Also-National: कमर्शियल LPG की कीमते 993 रुपये बढ़ीं, छोटे भोजनालयों को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

प्रयागराज में संगम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही है। बढ़ती गर्मी के बावजूद लोग पवित्र डुबकी लगाने के लिए चले आ रहे हैं। पवित्र स्नान के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने वैशाख पूर्णिमा पर दान-पुण्य भी किए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कुछ परंपराओं में गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। इससे इस दिन की अहमियत और बढ़ जाती है। बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था।Festival

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *