मतगणना से पहले मुख्यमंत्री विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में विस्फोटक सामग्री जब्त

Kerala: Explosive material seized in Dharmadam, CM Vijayan's constituency, ahead of vote counting

Kerala: मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में तलाशी के दौरान पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केरल की 140 विधानसभा सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को हुआ था और मतगणना चार मई को होगी।

Read Also: Tamil Nadu विधानसभा चुनाव! चुनाव आयोग ने मतदाताओं के आंकड़े किए जारी, 4.87 करोड़ लोगों ने वोट डाले

अधिकारियों ने बताया कि देसी बम जैसे अवैध पटाखों के निर्माण के बारे में मिली सूचना के आधार पर, एडक्कड पुलिस की एक टीम ने मेप्पॉयिल क्षेत्र के थान्नाडा में एक घर की तलाशी ली और पांच देसी बम तथा तीन किलोग्राम से अधिक विस्फोटक पाउडर बरामद किया। पुलिस ने इस जब्ती के संबंध में नानू नामक निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी ली गई कि परिसर में पटाखे बनाने की आड़ में विस्फोटक सामग्री का निर्माण किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *