Assam Result: नतीजों से पहले जश्न… असम बीजेपी दफ्तर में बंट रही जलेबी, दोपहर में दाल फ्राई-पनीर की दावत

Assam Result: Celebrations before the results... Jalebis being distributed at the Assam BJP office, followed by a feast of dal fry and paneer in the afternoon.

Assam Result: असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी की बढ़त के रुझान मिलते ही गुवाहाटी स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया। सोमवार सुबह 8 बजे से 126 सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलता देख कार्यकर्ताओं में जोश हाई है।Assam Result

गुवाहाटी के हेंगराबाड़ी स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही दावत की तैयारियां शुरू हो गईं। पार्टी दफ्तर की रसोई में हलवाइयों की टीम 3000 लोगों के लिए खाने का इंतजाम कर रही है। सुबह कार्यकर्ताओं को पूड़ी-सब्जी, बिलाही टोक यानी टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी, गरम चाय, जलेबी और कचौरी का नाश्ता परोसा गया।हलवाई चंद्र तालुकदार ने पीटीआई वीडियो को बताया, “रुझान अच्छे आ रहे हैं इसलिए भव्य दावत की तैयारी है।Assam Result

Read Also: विदेश ने भारत और जमैका के बीच क्रिकेट रिश्तों का किया जिक्र, उपहार में दिया स्कोरबोर्ड

दोपहर के खाने में दाल फ्राई, सादा चावल, मिक्स वेज, आलू-मटर-पनीर की सब्जी परोसी जाएगी। मिठाई में जलेबी पहले से बन रही है।” कार्यालय के बाहर ढोल-नगाड़े बज रहे हैं और कार्यकर्ता गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। जैसे-जैसे रुझान बीजेपी के पक्ष में मजबूत हो रहे हैं, दफ्तर में भीड़ और जोश दोनों बढ़ता जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि शाम तक फाइनल नतीजे आते ही विजय जुलूस निकाला जाएगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *