International: विदेश ने भारत और जमैका के बीच क्रिकेट रिश्तों का किया जिक्र, उपहार में दिया स्कोरबोर्ड

International: Foreigner mentions cricketing ties between India and Jamaica, gifts scoreboard

International: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस के साथ मिलकर रविवार को किंग्स्टन के सबीना पार्क में भारत द्वारा उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का अनावरण किया। इस मौके पर जयशंकर ने कहा कि भारत और जमैका के बीच संबंध क्रिकेट की गहराई से निहित हैं।International

किंगस्टन स्थित सबीना पार्क जमैका क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान है। यह वेस्टइंडीज के इस राष्ट्र का एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैदान है। जयशंकर ने रविवार को समारोह के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘भारत और जमैका की कहानी रनों में लिखी गई है, सम्मान में लिखी गई है, दोस्ती में लिखी गई है। प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस जेएम के साथ सबीना पार्क में भारत द्वारा उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का औपचारिक रूप से अनावरण किया।’’International

Read Also: “Tamil Nadu में ‘थलपति’ का धमाका! रुझानों में विजय की TVK ने एआईएडीएमके को पछाड़ा

जयशंकर ने उम्मीद जताई कि नया स्कोरबोर्ड कई यादगार पारियों का गवाह बनेगा, जिनमें वे पारियां भी शामिल होंगी जो दोनों देशों के बीच अटूट मित्रता का प्रतीक होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य की कई महान पारियों को इस स्कोरबोर्ड पर दर्ज किया जाएगा। उनमें से एक भारत-जमैका की मित्रता की पारी भी हो।’’ जयशंकर ने इस समारोह में जमैका के क्रिकेट दिग्गज क्रिस गेल की गैरमौजूदगी पर भी ध्यान दिलाया और कहा कि उनकी कमी महसूस की गई। गेल, कर्टनी वॉल्श और माइकल होल्डिंग सहित जमैका के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेस्टइंडीज क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *