Tamil Nadu: डिंडीगुल में जंगली हाथियों ने मचाया आतंक, किसान हुए परेशान

Tamil Nadu: Wild elephants create terror in Dindigul, farmers worried,

Tamil Nadu: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के डिंडीगुल में जंगली हाथियों के झुंड से किसान बेहद परेशान हैं। हाथियों का झुंड पलार बांध के पास इकट्ठा होता है, जिससे आसपास के किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Read Also: प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव! प्रेमी ने उतारा मौत के घाट…

अभी 10 दिनों पहले किसानों ने जंगल से बाहर निकले हाथियों के झुंड को पटाखे जलाकर वापस खदेड़ा था लेकिन अब 15 से ज्यादा हाथियों के झुंड फिर आ गया है। जिसके कारण अयाकुडी, चट्टापराई, कोम्बाईपट्टी और कन्पनपट्टी के किसान परेशान हैं। उन्हें आशंका है कि हाथी उनकी अमरूद, मक्का और गन्ने की खेती को बर्बाद कर सकते हैं।

Read Also: सरकार पेपर लीक मामलों की जांच करेगी, दोषियों को सजा मिलेगी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दरअसल किसानों की जमीन पश्चिमी घाट की तलहटी में हैं, जहां हाथियों के अलावा जंगली गायों और सूअरों का झुंड अक्सर किसानों पर हमला करता रहता है और साथ ही वो फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों ने प्रशासन से हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ने की मांग की है। हालांकि यहां आने वाले पर्यटक ऐसी शिकायत नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें हर शाम जंगली हाथियों को देखने और उनकी तस्वीरें लेने का मौका कोडईकनाल हिल रोड पर मिल जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *