IPL 2026: आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी जेसन होल्डर का मानना है कि उनकी टीम ने अब तक अपना सबसे बेहतरीन क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन फिर भी वो मैच जीतने और IPL प्ले-ऑफ की दौड़ में बने रहने का तरीका ढूंढने में कामयाब रही है। होल्डर व् पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जिताऊ चार विकेट लिए थे। वे इस बात से खुश हैं कि हर जीत किसी एक खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन के बजाय टीम के सामूहिक प्रयास पर आधारित रही है।IPL 2026
पंजाब किंग्स को रविवार को पांच विकेट से हराने के बाद होल्डर ने कहा, “हमारे खेलने के तरीके की खूबसूरती यह है कि हर दिन कोई एक ही खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहा है। अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग खिलाड़ी आगे आकर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।” उन्होंने कहा, “इसलिए मुझे लगता है कि हमने शायद अभी तक अपना बेस्ट गेम नहीं खेला है, लेकिन आप जानते हैं, इसकी खूबसूरती यह है कि हर बार जब हम जीत की रेखा पार करते हैं, तो हमें जरूरी दो अंक मिल जाते हैं।” भले ही एसआरएच के खिलाफ 164 रनों का लक्ष्य आखिरी गेंद पर जाकर हासिल किया गया, लेकिन होल्डर ने नेट रन-रेट की चिंता करने के बजाय दो अंक हासिल करने पर जोर दिया।IPL 2026
होल्डर ने कहा, “देखिए, मुझे लगता है कि पहली प्राथमिकता हमेशा मैच जीतना होती है। अगर हम खुद को ऐसी स्थिति में पाते हैं जहां हालात हमारे पक्ष में हों, तो हम नेट रन-रेट के बारे में सोच सकते हैं। मुझे लगता है कि हम ऐसा करेंगे।” उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे लगता है कि पहली प्राथमिकता हर बार खेलने पर दो अंक हासिल करना और अपनी लय बनाए रखना है। हम अब लगातार तीन जीत के साथ अच्छी लय में हैं। इसलिए हमारे लिए बस लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना ज़रूरी है। मुझे लगता है कि रन-रेट और इस तरह की बाकी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी।” होल्डर ने अब तक मौजूदा सीजन में चार मैचों में सात विकेट लिए हैं, लेकिन उन्होंने पावरप्ले में लगातार विकेट लेने के लिए तेज गेंदबाजों कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज को काफी श्रेय दिया।IPL 2026
Read Also: नतीजों से पहले जश्न… असम बीजेपी दफ्तर में बंट रही जलेबी, दोपहर में दाल फ्राई-पनीर की दावत
होल्डर ने दोनों गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “इसका श्रेय केजी और सिराज, दोनों को जाता है। मुझे लगता है कि उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। आप जानते हैं, मुझे लगता है कि इस पूरे टूर्नामेंट में पावरप्ले में उन्होंने ही टीम की अगुवाई की है। और उन्होंने विरोधी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं।”IPL 2026
उन्होंने कहा, “आप जानते हैं, यह उनकी क्लास के बारे में बहुत कुछ कहता है।” होल्डर ने ये भी बात कही कि दुनिया में ऐसे बहुत कम पेस बॉलिंग जोड़ी हैं जो पावरप्ले में तीन-तीन ओवर गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने कहा, “मेरा मतलब है, मैंने बहुत कम ही ऐसा देखा है कि दो गेंदबाज, पावरप्ले में लगातार तीन ओवर गेंदबाजी करें। इसलिए यह उनकी काबिलियत और उनकी क्वालिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है। मुझे लगता है कि जब वे शुरुआत करते हैं, तो वे यह तय कर देते हैं कि किसी खास विकेट पर किस लेंथ पर गेंदबाजी करना सही रहेगा। और फिर, बाकी सभी गेंदबाजों को बस उसी का पालन करना होता है।”IPL 2026
