Chennai: तमिलनाडु में विजय को जनादेश, TVK की सुनामी से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Chennai: 

Chennai:  अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मतगणना के दौरान शुरुआती बढ़त लेकर सभी को चौंका दिया और पूरे दिन अपनी बढ़त बनाए रखी जिससे पार्टी पर खास ध्यान केंद्रित हो गया है।अब सबकी नजर पार्टी के उन चुनावी वादों पर हैं, जिनमें दुल्हनों को आठ ग्राम सोना, परिवार की महिला मुखिया को प्रति माह 2,500 रुपये की सहायता और “ईमानदार प्रशासन” शामिल हैं।Chennai:

Read Also: Business & Economy: LPG की घरेलू खपत अप्रैल में 16 % से घटकर 22 लाख टन पर आ गई

हालांकि 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र में घोषित अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था को लेकर चुनाव से पहले बहस हुई थी, लेकिन पार्टी ने अपने वादों को पूरा करने को लेकर भरोसा जताया है।पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि अगर सरकार बनती है तो ये कल्याणकारी योजनाएं टीवीके की प्राथमिकता होंगी। टीवीके ने 60 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए, समान योजनाओं के लाभार्थियों को छोड़कर, प्रति माह 2,500 रुपये की सहायता देने का वादा किया है।Chennai:

Read Also: नतीजों से पहले जश्न… असम बीजेपी दफ्तर में बंट रही जलेबी, दोपहर में दाल फ्राई-पनीर की दावत

इसके साथ ही कम आय वाले परिवारों की दुल्हनों को आठ ग्राम सोना और रेशमी साड़ी देने का भी आश्वासन दिया गया है।पार्टी के आश्वासनों में पांच लाख नए सरकारी रोजगार सृजित करना, विद्यार्थियों के लिए पांच लाख वेतनयुक्त प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराना, बेरोजगार स्नातकों को प्रतिमाह 4,000 रुपये का भत्ता देना और उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण प्रदान करना भी शामिल है।विधानसभा चुनावों के लिये मतगणना जारी है और राज्य के 234 विधानसभा क्षेत्रों के अंतिम परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।Chennai:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *