Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बार की दीपावली बेहद खास अंदाज में मनाई। कोटा में आयोजित ‘मुस्कान भरी दीपावली’ कार्यक्रम के दौरान बिरला ने ना सिर्फ बच्चों के साथ खुशियां बांटीं, बल्कि ‘सुपोषित माँ अभियान’ से जुड़ी महिलाओं और उनके परिवारों के साथ भी पर्व का आनंद लिया।
Read Also: Crime News: सूरत में 17 साल की बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट, गेम खेलने से रोकने पर …
दरअसल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अक्सर अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में जनता के बीच नजर आते हैं। इस दीपावली उन्होंने बच्चों और महिलाओं के साथ पर्व की खुशियों को साझा किया। हर साल होने वाले ‘मुस्कान भरी दीपावली’ कार्यक्रम का यह अवसर इस बार और भी आत्मीय रहा, क्योंकि इसमें ‘सुपोषित माँ अभियान’ से जुड़ी बहनों और उनके बच्चों को भी शामिल किया गया।कार्यक्रम के दौरान जब इन नन्हे-मुन्नों को खिलौने भेंट किए गए, तो उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे माहौल को रोशन कर दिया।
Read Also: Bageshwar Baba भगवान राम और कृष्ण की तुलना कर घिरे, विवाद बढ़ा तो ये कहा …
इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि “बच्चों की मुस्कान से हमारी दीपावली रोशन होती है… जब इन नन्हे-मुन्नों को खिलौने मिले और उनके चेहरों पर मुस्कान खिली, तो लगा कि दीपावली की खुशियां सचमुच सार्थक हो गईं है।कोटा से सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला’सुपोषित माँ अभियान’ के जरिए महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं और इस बार की दिवाली ने इन परिवारों के जीवन में एक नई उमंग भर दी है।
