Nainital Landslide News : उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर के लुढ़ककर नीचे खड़ी एक कार पर जा गिरने से इलाके में दहशत फैल गयी जिसके बाद तत्काल हरकत में आए प्रशासन ने 25 परिवारों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी । आपको बता दें कि ये घटना कृष्णापुर क्षेत्र में हुई जहां बोल्डर गिरने से एक मकान के आगे खड़ी कार पूरी तरह से पिचक गयी ।Nainital Landslide News Nainital Landslide News
Read also- Stock Market : पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला
बोल्डर के साथ कई छोटे पत्थर भी मौके पर गिरे जिनके साथ कार के पास खड़ी एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी लुढ़ककर खाई में जा गिरे.स्थानीय लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे अप्रिय घटना टल गयी । हालांकि, उनका कहना है कि अगर बोल्डर लुढ़ककर थोड़ा आगे तक चला जाता तो पहाड़ी के नीचे की ओर स्थित कई घरों को काफी नुकसान पहुंच सकता था ।Nainital Landslide News Nainital Landslide News Nainital Landslide News
स्थानीय निवासी अनिल सिंह रावत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आस-पास चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह बोल्डर खिसका होगा ।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगभग 4,000 परिवार रहते हैं और स्कूली बच्चे अक्सर इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं ।एक अन्य निवासी पंकज चौधरी ने दावा किया कि इस बोल्डर में पहले ड्रिल किया गया था लेकिन बाद में काम अधूरा छोड़ दिया गया और संभवतः इसी कारण वह अस्थिर हुआ होगा ।
Read also- चांदी की चमक ने उड़ाए होश, 2.51 लाख के पार पहुंची कीमत,1,500 रुपये की बढ़ोतरी
इस बीच, घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर करीब 25 परिवारों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया ।अधिकारियों ने बताया कि तहसीलदार अक्षय भटट की निगरानी में एक निकटवर्ती स्कूल में लोगों के लिए खाने और अस्थाई तौर पर आश्रय की व्यवस्था कर दी गयी है ।नैनीताल के उप-जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने कहा कि सभी खतरनाक पत्थरों को सुरक्षित रूप से तोड़ दिए जाने तथा क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने के बाद ही विस्थापित किए गए परिवारों को अपने घर लौटने की अनुमति दी जाएगी ।
