चांदी की चमक ने उड़ाए होश, 2.51 लाख के पार पहुंची कीमत,1,500 रुपये की बढ़ोतरी

Silver price today Delhi Hindi, Silver rises to 2.51 lakh per kg, Geopolitical impact on silver prices, Bullion market latest news Hindi, Investment in silver 2026.

Silver Price Today : चांदी की किमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में आज यानी  मंगलवार को 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुझान के चलते चांदी की कीमतों में भी तेजी आई, क्योंकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनावों ने कमोडिटी बाजार को समर्थन दिया।सोमवार को चांदी 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Read also- Yogurt Benefits : गर्मियों के मौसम में रोज दही खाना क्यों है जरूरी? फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

हालांकि, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 300 रुपये की गिरावट आई और यह 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।सोने की कीमत 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.08 प्रतिशत बढ़कर 73.51 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि सोना मामूली रूप से बढ़कर 4,549.57 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।  Silver Price Today  Silver Price Today 

Read also- Stock Market : पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला

ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात द्वारा मिसाइल अवरोधन सहित क्षेत्र में नए सिरे से भड़के तनाव ने चार सप्ताह के युद्धविराम प्रयासों में विश्वास को कमजोर कर दिया है, और आगे चलकर सख्त मौद्रिक नीति के कारण कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में वृद्धि की उम्मीद है।Silver Price Today  Silver Price Today 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *