TVK नेता विजय ने PM मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को शुभकामनाओं के लिए दिया धन्यवाद

Thalpati Vijay, Tamil Nadu Election 2026,Tamil Nadu Election Result 2026,Tamil Nadu Election Result Vijay,Thalpati Vijay,TVK

Thalpati Vijay : तमिलनाडु चुनाव के नतीजों में नंबर वन पार्टी बनी.टीवीके (TVK ) के अध्यक्ष विजय (Thalpati Vijay) ने मंगलवार को पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जीत पर मिली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दियाविजय ने केंद्र से राज्य की प्रगति और जन कल्याण के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए केंद्र सरकार के समर्थन की कामना व्यक्त की।उन्होंने सोमवार को पीएम मोदी की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

Read also-  नैनीताल में पहाड़ी से बोल्डर गिरा, 25 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

हमारे लोगों का कल्याण ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।राजनीति से ऊपर उठकर, हम राज्य की प्रगति और तमिलनाडु के लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हम इस प्रयास में केंद्र सरकार के समर्थन की आशा करते हैं।उन्होंने राहुल गांधी की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के माननीय नेता को फोन और शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद!Thalpati Vijay  Thalpati Vijay

Read also- Stock Market : पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि हम लोक सेवा में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और अपने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखेंगे, जिसके लिए सामूहिक सहयोग आवश्यक है। राजनीति से परे, हम तमिलनाडु की जनता के कल्याण को प्राथमिकता देंगे।यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है जब ऐसी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस, टीवीके के साथ मिलकर राज्य सरकार बनाने में मदद करेगी, क्योंकि अभिनेता से राजनेता बने टीवीके की पार्टी 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने से 10 सीट दूर रह गई है

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *