America ने राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए पेशावर में अपना वाणिज्य दूतावास बंद करने का किया फैसला

The US has decided to close its consulate in Peshawar, citing the safety of diplomatic personnel.

America: अमेरिका ने अपने राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए पेशावर स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को बंद करने का ऐलान किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “अमेरिकी विदेश विभाग पेशावर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा कर रहा है। खैबर पख्तूनख्वा के साथ राजनयिक संबंधों की जिम्मेदारी इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास को हस्तांतरित कर दी जाएगी।” America 

बयान में कहा गया है, “ये निर्णय हमारे राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा और संसाधनों के कुशल प्रबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” बयान में यह भी कहा गया है कि पेशावर में उपस्थिति में बदलाव के बावजूद पाकिस्तान में अमेरिकी प्रशासन की नीतिगत प्राथमिकताएं बनी रहेंगी।

Read Also: सरकार गठन के लिए विजय को समर्थन देने की तैयारी में कांग्रेस

America – विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका खैबर पख्तूनख्वा के लोगों और अधिकारियों के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और अमेरिकी जनता के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक रूप से जुड़ा रहेगा। प्रवक्ता ने आगे कहा, “अमेरिकी विदेश विभाग, पाकिस्तान स्थित अमेरिकी मिशन के माध्यम से, इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में स्थित अपने शेष राजनयिक पदों के जरिए दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *