Rajya Sabha Elections: UP की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है।16 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, उसी शाम 5 बजे से होगी मतगणना होगी। पश्चिम बंगाल की एक सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है।
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए राज्यसभा चुनावों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों और उत्तराखंड की 1 सीट पर कार्यकाल पूरा होने के कारण द्विवार्षिक चुनाव कराए जा रहे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में 1 सीट पर उपचुनाव आयोजित किया जा रहा है। Rajya Sabha Elections
Read Also: Bihar : नवादा में हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़खानी के आरोप, POCSO में गिरफ्तार
- अधिसूचना (Notification) जारी होने की तारीख: 29 सितंबर 2026 (मंगलवार)
- नामांकन की आखिरी तारीख (Last Date for Nomination): 6 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
- नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny): 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
- नाम वापसी की आखिरी तारीख (Withdrawal): 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
- मतदान की तारीख (Date of Poll): 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) — सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- मतगणना (Counting of Votes): 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) — शाम 5:00 बजे से
दरअसल कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है ऐसे में कई सीटो पर चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, रामजी, बी.एल. वर्मा, सीमा, डॉ. दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। वहीं उत्तराखंड से सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल भी 25 नवंबर को पूरा हो रहा है।
पश्चिम बंगाल की बात करें, तो सांसद रुक्मिणी मलिक के 16 जुलाई 2026 को दिए गए इस्तीफे के कारण खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। Rajya Sabha Elections
Read Also: UP : शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत, दोनों के पहले से थे संबंध, परिवार के सामने लिए थे सात फेरे
चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं। आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि बैलेट पेपर पर प्राथमिकता (Preference) दर्ज करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदान किए गए बैंगनी (Violet) रंग के इंटीग्रेटेड स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। किसी अन्य पेन के उपयोग पर वोट अमान्य माना जाएगा। इसके अलावा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रेक्षकों (Observers) की नियुक्ति की जाएगी। 29 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।”
बहरहाल 16 अक्टूबर की तारीख राज्यसभा की इन अहम सीटों के लिए बेहद खास रहने वाली है, जब वोटिंग के साथ-साथ उसी शाम नतीजे भी सामने आ जाएंगे। Rajya Sabha Elections
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
